जमीन पर दखल-दहानी को लेकर पहुंचा प्रशासन, पीड़ित परिवार ने मांगा समय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मण्डरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत के निचला टोला में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर जमीन पर दखल-दहानी दिलाने को लेकर प्रशासन की टीम पहुंची। मण्डरो अंचलाधिकारी संजय शुक्ला एवं मिर्जाचौकी थाना के एएसआई अरुरंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि प्रशासन की टीम न्यायालय के आदेश के तहत जमीन पर बने घरों को हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से कुछ समय देने का अनुरोध किया। ग्रामीणों के अनुरोध पर प्रशासन की ओर से उन्हें 25 अगस्त तक न्यायालय में अपना पक्ष रखने का समय दिया गया। इसके बाद संबंधित स्थान को खाली करने की बात कही गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें दानपत्र के स्वरूप वसोवास के लिए जमीन दी गई थी और वे कई वर्षों से उक्त जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। परिवार की ओर से बताया गया कि संबंधित जमीन एक आदिवासी व्यक्ति की है।

प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत के बाद फिलहाल पीड़ित परिवार को 25 अगस्त तक का समय दिया गया है। अब परिवार द्वारा न्यायालय में अपना पक्ष रखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में बाबूलाल मरांडी का स्वागत, बूथ संगठन मजबूत करने पर जोर

लिट्टीपाड़ा: संथाल परगना प्रवास के दौरान शुक्रवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक में स्वच्छता अभियान, गांधी जयंती पर बापू को किया नमन

पाकुड़: सेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल चौक परिसर

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने

महागामा में सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा ईसीएल मार्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता के बाद हटाया गया जाम महागामा संवाददाता: महागामा नगर