अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सोमवार को जिले के दोनों अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। बैठक में जिले में चल रहे पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने वाहन दुर्घटना, वाहन चोरी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों को समय-समय पर स्थान बदलकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। अवैध शराब, कोरेक्स, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ छापेमारी कर विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया। मोटरसाइकिल चोरी गिरोह पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई तथा चोरी और गृहभेदन के मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा गया। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, सीसीटीएनएस में आंकड़ों की समय पर प्रविष्टि तथा अधिकाधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन तथा फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया।

एसपी ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग एवं अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस मुख्यालय एवं वरीय कार्यालयों से प्राप्त पत्रों, लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन तथा पुलिस हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन करने को कहा।

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकतानुसार सर्विलांस प्रोसीडिंग की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। महिलाओं के प्रति अपराध की सूचना या थाना में आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई, सघन वाहन जांच एवं एमवी एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी मुकेश कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों से अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संसदीय विकास समिति के गठन का निर्णय

कटिहार में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सद्भावना भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद तारिक अनवर ने की। सांसद के