डंडखोरा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से डंडखोरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बबलू महतो की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच रहने की बात कही गई।

कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव पांडेय, हसनगंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन उरांव, डंडखोरा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सूरज विश्वास, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अयूब, राजू मड़ैया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संसदीय विकास समिति के गठन का निर्णय

कटिहार में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सद्भावना भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद तारिक अनवर ने की। सांसद के