राजाभीठा में 1.4 किलो गांजा और 76 पीस सॉल्यूशन बरामद, एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोड्डा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजाभीठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 1.4 किलो गांजा, 76 पीस सॉल्यूशन/एडहेसिव और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक नापतौल मशीन बरामद किया है। मामले में पुलिस ने राजाभीठा निवासी संदीप मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में 18 अगस्त को राजाभीठा गांव स्थित संदीप मंडल के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान उक्त मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि बरामद सॉल्यूशन/एडहेसिव का दुरुपयोग कुछ बच्चे एवं किशोर इनहेलेंट के रूप में नशे के लिए कर रहे हैं।

इस संबंध में राजाभीठा थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों और गिरोहों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना निकटतम थाना अथवा गोड्डा पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर