गोड्डा में जनता दरबार: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और रोजगार समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की नियमानुसार जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आमजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ