एक चार्टर्ड एकाउंटेंट वाणिज्यिक क्षेत्र में वित्तीय सहायता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं। कुलपति डॉ राजीव मनोहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के वाणिज्य विभाग द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन।

दिनांक 21 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के द्वारा CAFY एवं Super Career Counseling Program का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ICAI रांची शाखा के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति और मुख्य अतिथि प्रो. डॉ राजीव मनोहर और सीए अनीश जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को उनके करियर से संदर्भित अपना संबोधन दिया। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी को एक करियर विकल्प के तौर पर बताते हुए कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट किसी देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और वित्तीय व्यवस्था के रीढ़ होते हैं । वह केवल खातों के जांच करने वाले पेशेवर नहीं होते है, बल्कि आर्थिक अनुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ है। एक चार्टड एकाउंटेंट के हस्ताक्षर देश के वित्तीय तंत्र को दिशा और मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी के लिए चार्टड एकाउंटेंट की डिग्री प्राप्त करना एक मंजिल नहीं बल्कि यात्रा की शुरुआत है जो वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रारंभ करता है। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के समग्र विकास और कौशल पर विशेष ध्यान देने की बात पर जोर दिया। इसके उपरांत मौके पर
ICAI रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनिश जैन, सीए अभिषेक केडिया, तथा सीए हरदीप कौर ने भी उपस्थित विद्यार्थियों को सीए कोर्स, उसकी उपयोगिता तथा करियर संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। मौके पर
वाणिज्य विभाग के समन्वयक डॉ. जी. सी बास्के ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ चाहत आजम, आकाश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन अंकिता सिंह के द्वारा किया गया। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एक चार्टर्ड एकाउंटेंट वाणिज्यिक क्षेत्र में वित्तीय सहायता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं। कुलपति डॉ राजीव मनोहर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के वाणिज्य विभाग द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन। दिनांक 21 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे डॉ श्यामा

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।