प्रथम तुलसी साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए एसडीएम बैद्यनाथ उरांव, गोड्डा में हुआ तुलसी जयंती समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: लोकमंच की साहित्यिक शाखा की ओर से रविवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन सभागार में तुलसी जयंती सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष शिव कुमार भगत ने की, जबकि संचालन सुरजीत झा ने किया। समारोह में वक्ताओं और कवियों ने अपनी अभिव्यक्तियों और रचनाओं के माध्यम से संत कवि गोस्वामी तुलसीदास को शब्द सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में एक नया आयाम जोड़ते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव को उनकी सद्यः प्रकाशित और चर्चित काव्य संग्रह ‘अरन्या: मेरी इक्यावन कविताएं’ तथा गोड्डा के साहित्य जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘प्रथम तुलसी साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव और विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संत कवि गोस्वामी तुलसीदास की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विचार गोष्ठी की शुरुआत मंच सचिव सर्वजीत झा ‘अन्तेवासी’ के बीज वक्तव्य से हुई। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के अलावा विशेष रूप से आमंत्रित वक्ताओं में साहित्यकार शिव कुमार भगत, डॉ. मौसम ठाकुर, डॉ. नूतन झा, डॉ. सत्येंद्र मिश्रा और डॉ. बंशीधर मिश्रा शामिल रहे। वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन संघर्ष, लेखन यात्रा और रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, विनय पत्रिका समेत उनकी अन्य महान कृतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके बाद आयोजित कवि गोष्ठी में डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, अनंत नारायण दुबे, ओम प्रकाश मंडल, प्रकाश यादव, अर्पणा कुमारी, शैलेन्द्र प्रसाद, मनीष सिंह, विपुल कुमार दुबे, मो. फिरोज अहमद, राकेश रंजन पाण्डेय, डॉ. स्मिता शिप्रा, अनामिका मिश्रा और रूबी कुमारी ने तुलसीदास और रामचरितमानस पर आधारित अपनी कविताओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि लगभग तीन साल के अपने कार्यकाल में उन्हें गोड्डा से विशेष लगाव हो गया है और अब वे स्वयं को गोड्डा का ही मानते हैं। तुलसी साहित्य सम्मान के लिए लोकमंच का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गोड्डा झारखंड की बौद्धिक राजधानी है और यहां के साहित्य जगत द्वारा उनके तथा उनके काव्य संग्रह का प्रथम तुलसी साहित्य सम्मान के लिए चयन किया जाना उनके लिए बेहद गौरव की बात है।

इस अवसर पर विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्र, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, सुनील कुमार झा, विनय कुमार ठाकुर, नलिनी कांत झा, दिलीप कुमार झा, प्रभु झा सहित कई साहित्यप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले