कटिहार में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कटिहार: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों से उन्होंने सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने … Read more

रेलवे ट्रैक मरम्मत के चलते 24 से 26 अगस्त तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कुछ रद्द

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक की मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य के चलते 24, 25 और 26 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। न्यू हरंगाजाओ स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की लाइन-1 और लाइन-2 के सेटलमेंट के बाद बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य चल … Read more

जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष ने इस्कॉन मंदिर का किया निरीक्षण

पाकुड़: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने सोमवार को पाकुड़ नगर स्थित कालीभसान परिसर के इस्कॉन मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी विभिन्न … Read more

धनबाद में पाकुड़ के खिलाड़ियों का जलवा, ‘किंग्स ऑफ झारखंड’ में पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

पाकुड़: धनबाद में 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता ‘किंग्स ऑफ झारखंड’ में पाकुड़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पाकुड़ के आशीष … Read more

भाषण प्रतियोगिता में अबुजर गफारी और नातिया कलाम में सफिया परवीन प्रथम, गोड्डा में हुआ आयोजन

गोड्डा: ईद-ए-मिलाद के अवसर पर 29वीं गोड्डा जिला स्तरीय भाषण, स्तुति गीत एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला अल्पसंख्यक फाउंडेशन की ओर से स्थानीय जिला अधिवक्ता संघ सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला भर के सरकारी, निजी एवं मिशन स्कूलों के साथ मदरसों और … Read more

शिवभक्तों की सेवा में रातभर जुटी रही शिवकुंज सेवा समिति, पुष्पवर्षा से हुआ डाक बम का अभिनंदन

गोड्डा: पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। शिवपुर स्थित शिवकुंज सेवा समिति की ओर से समाजसेवी राजेश झा और उनकी टीम ने कांवरियों एवं डाक बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया। रात करीब दो बजे से शुरू हुआ सेवा अभियान सुबह … Read more

भागलपुर से गंगाजल लेकर शिवपुर पहुंचे डाकबम, उमस और निर्जला उपवास से आधा दर्जन श्रद्धालु बेहोश

गोड्डा: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवपुर स्थित बाबा रत्नेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में डाकबम पहुंचे। इस दौरान उमस भरी गर्मी, लंबी दूरी तक लगातार पैदल चलने और निर्जला उपवास के कारण कई श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। करीब आधा दर्जन डाकबमों के बेहोश होने से कुछ देर के लिए … Read more

प्रथम तुलसी साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए एसडीएम बैद्यनाथ उरांव, गोड्डा में हुआ तुलसी जयंती समारोह

गोड्डा: लोकमंच की साहित्यिक शाखा की ओर से रविवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन सभागार में तुलसी जयंती सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष शिव कुमार भगत ने की, जबकि संचालन सुरजीत झा ने किया। समारोह में वक्ताओं और कवियों ने अपनी अभिव्यक्तियों और रचनाओं के माध्यम से संत कवि गोस्वामी … Read more

मुख्यमंत्री का रोजगार एवं नियोजन मेला हवा-हवाई साबित: चक्रपाणि हिमांशु ने उठाए सवाल

पटना: बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोजगार एवं नियोजन मेले को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रोजगार एवं नियोजन मेला हवा-हवाई साबित हो रहा है और रोजगार के दावों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। डॉ. हिमांशु ने कहा … Read more

भागलपुर में खुला बिहार का सबसे बड़ा लक्ज़री होटल और रिसोर्ट, द चिन्मय ग्रैंड का भव्य शुभारंभ

भागलपुर: भागलपुर को एक नया और भव्य लक्ज़री आतिथ्य गंतव्य मिल गया है। चिन्मय हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की इकाई ‘द चिन्मय ग्रैंड लक्ज़री होटल एंड रिसोर्ट’ का बौंसी रोड स्थित अलीगंज के सर्ववेश रॉयल एस्टेट में भव्य शुभारंभ किया गया। होटल के उद्घाटन के साथ ही इसे भागलपुर के सबसे विशाल लक्ज़री होटल एवं रिसोर्ट … Read more