शिवभक्तों की सेवा में रातभर जुटी रही शिवकुंज सेवा समिति, पुष्पवर्षा से हुआ डाक बम का अभिनंदन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। शिवपुर स्थित शिवकुंज सेवा समिति की ओर से समाजसेवी राजेश झा और उनकी टीम ने कांवरियों एवं डाक बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया। रात करीब दो बजे से शुरू हुआ सेवा अभियान सुबह 11 बजे तक जारी रहा।

सेवा शिविर में डाक बम के रूप में गुजर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी जलेबी, पेड़ा, सेव, केला, अमरूद, शरबत और शीतल जल की व्यवस्था की गई। लंबी दूरी तय कर आने वाले कांवरियों को राहत देने के लिए पैर दर्द की दवा, सिर दर्द के लिए ठंडा तेल, स्प्रे और आयोडेक्स आदि की भी व्यवस्था की गई।

शिविर के दौरान ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विकास राय, श्याम पंडित और स्वीटी कुमारी ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। ‘जेकरनाथ भोलेनाथ, वो अनाथ कैसे होई…’ गीत पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा माहौल शिवमय हो गया।

सेवा शिविर में पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, ठाकुर शिवेन्द्र सिंह, सीताराम राउत, बेनू चौबे, पवन झा, पूर्व मुखिया परमानंद साह, सुनील सोरेन, मनोज टुडू, सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप झा, अजय झा, निखिल झा, डॉ. डीके मिश्रा, वंदना मिश्रा, डॉ. सपना, प्रफुल पुष्प, हीरालाल मंडल, राजेश मंडल राजू, चंदर पंडित, रितिक कुमार, पीयूष कुमार, इशांत कुमार, समीर मिश्रा, धीरेंद्र झा, राजकुमार पंडित, सन्नी साह, पार्षद गुनानंद झा, कालीचरण महतो, बीरेंद्र महतो, जनार्दन राय मधु, अजय मिश्रा, डॉ. बिपिन, डॉ. अरुण सिंह, पिंटू झा, पंकज सिंह, अंजनी झा, प्रदीप शर्मा और शंकर सिंह बघेला समेत समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शिवकुंज सेवा समिति के इस सेवा अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल और जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। रातभर चले इस सेवा शिविर में समिति के सदस्यों ने शिवभक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखा और आस्था के इस पर्व को सेवा भावना से जोड़ने का संदेश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल