गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो में ही फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि लोहंडिया बाजार निवासी राजेश साह का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ऑटो लेकर बोआरीजोर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाबूपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अमित कुमार वाहन के अंदर फंस गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने ललमटिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह और हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ऑटो में फंसे अमित को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे ऑटो से बाहर निकाला जा सका।

इसके बाद ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह एंबुलेंस के साथ घायल अमित को बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोड्डा रेफर कर दिया। फिलहाल अमित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जाता है कि अमित प्रतिदिन ललमटिया, बोआरीजोर और महागामा क्षेत्र में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले