वृक्षारोपण करें, पर्यावरण को संरक्षित रखें – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान संपन्न।


दिनांक 25 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन परिसर में किया गया । विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने सर्वप्रथम पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, आज के संदर्भ में वृक्षारोपण पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यावश्यक हो चला है।अगर इसके तीन अति महत्वपूर्ण उद्देश्यों को इंगित किया जाए तो यह है, प्राणवायु देना, प्रदूषण कम करना और मिट्टी के कटाव को रोकना। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और गत दो माह में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों, अतिथि गृह, नए अकादमिक परिसर और अन्य कई विभागों के समक्ष विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा लगातार वृक्षारोपण किए जा रहे है। आज का यह कार्यक्रम भी उसी की एक कड़ी है। हमारा यह लक्ष्य है कि वर्षांत 2026, तक लगभग 500 वृक्षों को विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर रोपित किया जाए, ताकि हम अपने विश्वविद्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित कर सकें।
इसके पश्चात बॉटनी विभाग के डॉ. ईश्वरी प्रसाद गुप्ता समेत पर्यावरण विज्ञान विभाग की समन्वयक डॉ. रश्मि मिश्रा ने भी पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।
आज के इस अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में कुल 50 पौधे लगाए गए। विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। मौके पर विशेष रूप से FYUGP के नवप्रवेशित सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि पौधों का दीर्घकालीन संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में पर्यावरण विज्ञान विभाग के डॉ. देबू मुखर्जी, डॉ. अमृता लाल, डॉ. संदीप प्रसाद एवं डॉ. अनुशील आनंद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से विभाग ने “पौधा लगाएं, उसकी जिम्मेदारी निभाएं और परिसर को हरा-भरा बनाएं” का संदेश दिया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित