इंग्लिश गांव में गंगा का कहर, 12-15 घर नदी में समाए; जेड हसन ने लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सबौर प्रखंड के फर्क पंचायत स्थित इंग्लिश गांव में गंगा के तेज बहाव ने तबाही मचा दी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 बजे गंगा के तेज बहाव के कारण करीब 12 से 15 घर नदी में समा गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों एवं सामान को बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नाथनगर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन इंग्लिश गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार, फिलहाल करीब 50 से 60 मजदूर राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं और दो नावों की मदद ली जा रही है।

जेड हसन ने फोन पर जिला पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद मजदूरों की संख्या पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कम से कम 200 से 250 मजदूरों को राहत-बचाव कार्य में लगाने, अतिरिक्त नावों की व्यवस्था करने और जनरेटर लगाकर तेज गति से काम कराने की मांग की।

उन्होंने जिला प्रशासन से गंगा में घर गंवा चुके विस्थापित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था करने की भी मांग की। जेड हसन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को तिरपाल, पॉलिथीन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिन परिवारों के मवेशी प्रभावित हुए हैं, उनके लिए चारे की भी तत्काल व्यवस्था की जाए।

ग्रामीणों ने जेड हसन को बताया कि घटना के बाद अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन जिला स्तर के किसी वरिष्ठ अधिकारी के अब तक मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की है।

वहीं स्थानीय मुखिया राजेंद्र मंडल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और जिला के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। हालांकि, उनके मुताबिक अब तक कोई उच्च स्तर का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

इंग्लिश गांव में गंगा के तेज बहाव और कटाव से लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर गंगा का बहाव इसी तरह तेज रहा तो आने वाले समय में और भी घर इसकी चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य को युद्धस्तर पर चलाने की मांग की है।

मौके पर राजद नेता सौरभ यादव, शिशुपाल भारती, शंकर सिंह, भोपाली यादव, प्रमुख अभय सिंह, मुखिया राजेंद्र मंडल, उमर ताज अंसारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिलिंग से गूंजा फिटनेस का संदेश, तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह के तीसरे और

पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला

लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद में ससुर की मौत, आरोपी दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत

जिला हॉकी प्रतियोगिता में बेथेल मिशन स्कूल और डीसीएमएसओई का दबदबा

गोड्डा। फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस