रामपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा, स्वच्छता और विकास योजनाओं पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

माह के अंतिम रविवार को जिले की अन्य पंचायतों की तरह हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रामपुर में पंचायत विकास दिवस से संबंधित ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रानी देवी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया के स्वागत संबोधन के साथ हुई। इसके बाद पिछली ग्राम सभा की कार्यवाही की समीक्षा की गई।

पिछली बैठक की समीक्षा के बाद e-Gram Swaraj Portal पर प्राप्त 15वें वित्त आयोग तथा e-Panchayat Portal के माध्यम से प्राप्त षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अनुदान राशि और उससे संबंधित संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों के समक्ष दोनों वित्त आयोगों से प्राप्त राशि, खर्च की गई राशि और शेष राशि का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के GPDP निर्माण के संदर्भ में LSDG के विषय-7 ‘सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्याय संगत पंचायत’ पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संबंधित कार्ययोजना तैयार करने, योजनाओं के चयन और उनके क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई।

ग्राम सभा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता, सामुदायिक शौचालय के उपयोग और उसके रखरखाव को लेकर भी ग्रामीणों के साथ परिचर्चा की गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सामुदायिक सुविधाओं के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया।

परिचर्चा के बाद ग्राम सभा में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बातों को पंचायत स्तर पर लागू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जीविका द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं और उनसे लाभान्वित ग्रामीणों की जानकारी साझा की। वहीं हसनगंज के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला पदाधिकारी, कटिहार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में बिहार सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि पंचायतें भी विकास की दौड़ में पीछे न रहें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की जनता के साथ विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कटिहार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, हसनगंज, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी, हसनगंज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन