जिला हॉकी प्रतियोगिता में बेथेल मिशन स्कूल और डीसीएमएसओई का दबदबा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल मैदान में चतुर्थ जिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित थीम ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी गोड्डा की ओर से किया गया। इसका शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो और डीसीएमएसओई गोड्डा के प्राचार्य विजय पासवान ने खिलाड़ियों से हैंडशेक और टॉस कर किया। प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने किया।

प्रतियोगिता का संचालन हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने किया, जबकि रेफरी की भूमिका राहुल कुमार ने निभाई।

अपने संबोधन में एसडीएम बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों और देशप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल और फैंटेसी की दुनिया से बाहर निकालकर खेल के मैदान तक लाने के लिए इस तरह के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हॉकी गोड्डा के प्रयास की सराहना की।

पुरुष वर्ग में बेथेल मिशन स्कूल का दबदबा

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बेथेल मिशन स्कूल ने विजेता खिताब पर अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं डीसीएमएसओई की टीम उपविजेता रही।

महिला वर्ग में तस्वीर इसके उलट रही। डीसीएमएसओई गोड्डा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बेथेल मिशन स्कूल गोड्डा की टीम उपविजेता रही।

पुरुष वर्ग में बेथेल मिशन स्कूल के विवेक मिश्रा को बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं महिला वर्ग में डीसीएमएसओई की बसंती सोरेन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार शिवकुमार भगत, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, वरीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अमरेंद्र सिंह बिट्टू समेत खेल जगत से जुड़े कई पदाधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

इसके अलावा आकाश कुमार, प्रियव्रत परमेश, रिम्मी कुमारी, संयुक्ता कुमारी उर्फ संजू, संतोष यादव, जिला रग्बी संघ सचिव करण कुमार कश्यप, विद्यालय के एनसीसी प्रमुख अजय राय, शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, बेथेल मिशन स्कूल के खेल शिक्षक संदीप कुमार, पी एंड डी डांस एकेडमी के निदेशक प्रेमचंद महतो, मनीष झा और शेखर झा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में हॉकी गोड्डा के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के साथ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिलिंग से गूंजा फिटनेस का संदेश, तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह के तीसरे और

पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला

लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद में ससुर की मौत, आरोपी दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत

जिला हॉकी प्रतियोगिता में बेथेल मिशन स्कूल और डीसीएमएसओई का दबदबा

गोड्डा। फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस