लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद में ससुर की मौत, आरोपी दामाद गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भातोकुंडी गांव निवासी 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी दामाद काबरा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात किसी पारिवारिक बात को लेकर काबरा पहाड़िया और उसके ससुर बैदा पहाड़िया के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान काबरा पहाड़िया ने बैदा पहाड़िया के साथ मारपीट की।

मारपीट के दौरान बैदा पहाड़िया जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद काबरा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ था। हाथापाई के दौरान नीचे गिरने से बुजुर्ग ससुर की मौत हो गई। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन