नेपाल में तबाही के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का अलर्ट, 6 से अधिक जिलों पर मंडराया खतरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नेपाल और तिब्बत के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल की त्रिशूली, भोटेकोशी और नारायणी नदियों में अचानक पानी बढ़ने का असर बिहार में भी दिखाई दे रहा है। स्थिति को देखते हुए पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सुपौल, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी आने की आशंका को देखते हुए पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से पानी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया है। पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई नहरों में पानी की आपूर्ति रोककर मुख्य नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। गंडक नदी के तटीय और निचले इलाकों में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है।

पश्चिमी और पूर्वी चंपारण के तराई और दियारा इलाकों में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बगहा और चकदहवा समेत नदी किनारे बसे इलाकों में प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। गोपालगंज में भी निचले इलाकों और तटबंधों पर नजर रखी जा रही है। संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

नेपाल की ओर से आने वाली नदियों में पानी बढ़ने के कारण सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में भी चिंता बढ़ गई है। कोसी नदी के प्रवाह और तटबंधों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों और इंजीनियरों को चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील इलाकों में एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को तैयार रखा गया है। मोटरबोट समेत जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन नेपाल से आने वाले पानी के प्रवाह और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन