भागलपुर में जदयू महिला प्रकोष्ठ की तैयारी बैठक, समीक्षा बैठक को लेकर बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर. जिला कार्यालय, जनता दल (यूनाइटेड), भागलपुर में महिला प्रकोष्ठ की आगामी समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा बैठक को सफल और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

सोनी कुमारी ने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को बूथ और पंचायत स्तर तक सक्रिय कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साई ने भी महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आगामी समीक्षा बैठक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

बैठक में आगामी समीक्षा बैठक की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव संजीव चन्द्रवंशी, शालिनी शाह, प्रदीप कुशवाहा, प्रीति कुमारी, रोजी रानी, प्रो. नाहिदा नासरीन, प्रेम प्रभा, सरिता देवी, कल्पना कर्ण, यास्मीन परवीन, शैलेन्द्र तोमर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस