अमदाबाद के झुठी कामत स्कूल में मीनू के अनुसार बच्चों को मिल रहा मध्यान भोजन, चहारदीवारी की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमदाबाद (कटिहार)। अमदाबाद प्रखंड की बैदा पंचायत स्थित नया प्राथमिक विद्यालय झुठी कामत में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और मीनू के अनुसार मध्यान भोजन परोसा जा रहा है। विद्यालय में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में पहुंचते हैं और अनुशासन के साथ पठन-पाठन करते हैं। हालांकि विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण सुरक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से चिंता जताई गई है। प्रधान शिक्षिका सुषमा कुमारी ने विभाग से चहारदीवारी के साथ मुख्य गेट निर्माण की मांग की है।

प्रधान शिक्षिका के अनुसार विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की समस्या बनी रहती है। विद्यालय मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से चहारदीवारी और मुख्य गेट को आवश्यक बताया गया है। उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी की व्यवस्था करने की भी मांग की है। इसके अलावा विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर रसोईघर के नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता बताई गई है।

विद्यालय में फिलहाल 70 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। विद्यालय के पास 11 डिसमिल जमीन है, जिस पर छह कमरों का भवन बना हुआ है। विद्यालय में पांच शौचालय और पेयजल के लिए एक चापाकल उपलब्ध है। वहीं कार्यालय एवं विद्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, टेबल, कुर्सी, बेंच-डेस्क, बुकसेफ, अलमारी, स्पीकर सेट, खेल सामग्री और टीएलएम की व्यवस्था है। बिजली कनेक्शन के साथ सभी कमरों में पंखे और लाइट की सुविधा भी उपलब्ध है। विद्यार्थियों को एफएलएन किट, पाठ्य पुस्तक और कार्य पुस्तिका का वितरण किया गया है।

प्रधान शिक्षिका सुषमा कुमारी ने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई 2025 को प्रधान शिक्षिका के रूप में योगदान दिया था। इसके बाद से विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षक मो. जुल्फकार अली, खुशी जहां और राजेश कुमार साह समय पर विद्यालय पहुंचकर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पठन-पाठन में सहयोग करते हैं। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ समय-समय पर बैठक और गोष्ठी भी आयोजित की जाती है।

सुषमा कुमारी ने कहा कि विद्यालय में दो और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हो जाने से वर्गवार और विषयवार पठन-पाठन को और बेहतर तरीके से संचालित करने में सुविधा होगी। उन्होंने विद्यालय में रनिंग वाटर, समरसेबल और शुद्ध पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जर्जर रसोईघर, चहारदीवारी और मुख्य गेट का निर्माण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं विद्यालय की बेहतर व्यवस्था के लिए जरूरी है। विभाग से इन आवश्यकताओं की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में 21 शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति पर सवाल, लोकेशन अलग मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

प्रवीण कुमार, कटिहार। शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जुलाई 2026 में दर्ज शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आने का

अमदाबाद के झुठी कामत स्कूल में मीनू के अनुसार बच्चों को मिल रहा मध्यान भोजन, चहारदीवारी की मांग

अमदाबाद (कटिहार)। अमदाबाद प्रखंड की बैदा पंचायत स्थित नया प्राथमिक विद्यालय झुठी कामत में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और मीनू के

आजमनगर के आरके उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सत्र आयोजित

कटिहार। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के आदेशानुसार जिला जनसंपर्क कार्यालय, कटिहार की ओर से आजमनगर प्रखंड स्थित आरके उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सत्र

कटिहार में राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, संजय सिंह ने केंद्र पर साधा निशाना

कटिहार। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया।