नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक से मिले लोजपा नेता पियूष पासवान, दी बधाई और शुभकामनाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ नेता पियूष पासवान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पियूष पासवान ने बुके और अंगवस्त्र देकर सुरेंद्र विवेक को सम्मानित किया और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान लोजपा नेता पियूष पासवान ने कहा कि पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक काफी ऊर्जावान और अनुभवी हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

पियूष पासवान ने बताया कि संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को निश्चित रूप से सभी को साथ लेकर चलने वाला बनाया जाएगा। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

पियूष पासवान ने कहा कि पार्टी के नेता चिराग पासवान का विजन युवाओं को आगे बढ़ाने का है और आने वाले समय में इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं और यही वजह है कि जनता के बीच उनका सम्मान लगातार बना हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक से मिले लोजपा नेता पियूष पासवान, दी बधाई और शुभकामनाएं

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ नेता पियूष पासवान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक से शिष्टाचार मुलाकात की।

भागलपुर में बढ़ा गंगा-कोसी का जलस्तर, राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

भागलपुर। जिले में गंगा और कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति पर निगरानी तेज कर दी

भागलपुर में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

भागलपुर। भागलपुर के इसाकचक थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी कॉलोनी में श्री श्री 108 राधा कृष्ण जी ट्रस्ट एवं हनुमान मंदिर की जमीन पर कथित अवैध

मोहम्मद शहादत हुसैन बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव, नेताओं ने दी बधाई

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार करते हुए भागलपुर के मोहम्मद शहादत हुसैन को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया