महिला कॉलेज ने शासी सचिव एवं विवि प्रतिनिधि का गर्मजोशी से किया स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। स्थानीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त शासी निकाय सचिव डॉ. राजेश यादव एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. विवेकानंद सिंह का महाविद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता के नेतृत्व में प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं एवं अन्य कर्मियों ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद शासी सचिव एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ने महाविद्यालय के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी ली। अधिकारियों ने कॉलेज की वर्तमान व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

दोनों अधिकारियों ने महाविद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान को लेकर संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान महाविद्यालय के विकास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने महाविद्यालय हित में समुचित पहल करने का भरोसा दिलाया।

मौके पर प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे। महाविद्यालय परिवार ने नवनियुक्त शासी सचिव एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल में संस्थान के विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस