प्राणपुर हाई स्कूल में 604 छात्र-छात्राओं का नामांकन, स्कूल ड्रेस में नियमित आते हैं बच्चे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यालय में अनुशासन के साथ पठन-पाठन का माहौल बना हुआ है। योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है। प्रधानाध्यापक मो. इश्तेयाक हैदर विद्यालय के गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। विद्यालय में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है।

प्रधानाध्यापक मो. इश्तेयाक हैदर ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पूरी निष्ठा के साथ संचालित किया जा रहा है। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन करते हैं। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ विद्यालय के सर्वांगीण विकास में भी सहयोग करते हैं। विद्यालय में कुल 604 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय करीब चार एकड़ 52 डिसमिल जमीन पर स्थित है। परिसर में 12 कमरे, 12 शौचालय, तीन चापाकल, आरओ और मोटरयुक्त पानी की व्यवस्था है।

विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, वाद्य यंत्र, स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध है। सभी कमरों में बिजली, पंखा और लाइट की व्यवस्था है। विद्यार्थियों के लिए नियमित साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है और शौचालयों की साफ-सफाई कराई जाती है। चेतना सत्र के दौरान विद्यार्थियों को कैलेंडर के अनुसार विभिन्न आपदाओं और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाती है। इस दौरान क्विज, सुविचार सहित सड़क दुर्घटना, भूकंप, बीमारी, ठंड और लू से बचाव को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी कराई जाती हैं।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित कर नियमित और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन पर जोर दिया जाता है। उन्होंने शिक्षकों से समय पर विद्यालय पहुंचकर सभी कक्षाओं में नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का पहला कर्तव्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालय में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने पर लगातार काम किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी सुधार हुआ है और शत-प्रतिशत बच्चे स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंच रहे हैं।

प्रधानाध्यापक मो. इश्तेयाक हैदर ने बताया कि स्थानीय विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष निशा सिंह विद्यालय के विकास में विशेष रुचि रखती हैं। वह वर्ष में कई बार विद्यालय का निरीक्षण करने आती हैं और विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाती हैं। विद्यालय के संचालन और विकास को लेकर उनके स्तर से मार्गदर्शन भी मिलता है। वहीं, स्थानीय मुखिया मंजू देवी और उनके पति प्रमोद सिंह के सहयोग से मनरेगा योजना के तहत विद्यालय परिसर में बैडमिंटन और बास्केटबॉल के गोल पोस्ट का निर्माण कराया गया है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में अभी कुछ बुनियादी जरूरतें पूरी की जानी बाकी हैं। वर्ग कक्षों की संख्या कम होने के कारण कम से कम चार अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कंप्यूटर भी कम हैं। उन्होंने कम से कम 20 अतिरिक्त कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके। इसके अलावा प्लस-टू स्तर पर गणित, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और फिजिकल एजुकेशन के शिक्षकों की आवश्यकता बताई गई है। उच्च विद्यालय स्तर पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की भी जरूरत है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इन सुविधाओं और शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यालय में पठन-पाठन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस

इसाकपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे आलमगीर आलम, बिजली-सड़क से प्रमाण पत्र तक समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत इसाकपुर पंचायत में गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों

गुजारा भत्ता नहीं देने पर सफीकुल शेख गिरफ्तार, कुटुम्ब न्यायालय के वारंट पर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पाकुड़। गुजारा भत्ता नहीं देने से जुड़े मेंटेनेंस मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नया अंजना गांव निवासी सफीकुल शेख को