अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को गिद्धों के संरक्षण तथा पर्यावरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को गिद्धों के पर्यावरणीय महत्व, उनकी विभिन्न प्रजातियों, घटती संख्या और विलुप्ति के प्रमुख कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के इको क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को गिद्ध संरक्षण के महत्व के साथ-साथ हजारीबाग स्थित जटायु वल्चर रेस्क्यू सेंटर के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गिद्धों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में गिद्धों की भूमिका समझाई गई।

कार्यक्रम के अंत में गिद्ध संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बी.सी. गोराई, उप परीक्षा प्रभारी एवं अकाउंट्स शिक्षक तथा पक्षी प्रेमी एवं वाणिज्य शिक्षक शिव शंकर गोस्वामी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के संसाधक भी शिव शंकर गोस्वामी रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, अकादमिक एडमिन सपना शर्मा, अनिंदिता दे, सोमा ब्रह्मा, अरपा भट्टाचार्य, मनदीप सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। तकनीकी सहायक के रूप में शिक्षक सोमनाथ दे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य अनूप पटनायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस