भागलपुर में मंत्री बुलो मंडल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर/नवगछिया: नवगछिया क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान जदयू नेताओं ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का निरीक्षण किया। कोजीकोरइया बांध (राघोपुर) समेत आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री के भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, सांसद अजय मंडल और विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल की मौजूदगी में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंग-वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वहीं वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक प्राथमिकता के आधार पर सहायता पहुंचाई जा रही है और राहत एवं बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कार्यक्रम में कहकशां परवीन, वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, अशोक कुमार आलोक, शबाना दाऊद, संजीव चंद्रवंशी, विभूति गोस्वामी, शेखर पांडे, प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर, अनुज सिंह, शाबान खान और उचित लाल सिंह समेत बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि