शहीद जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर जदयू जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: शहीद जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय, भागलपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने सामाजिक विषमता और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज को सामाजिक न्याय एवं समानता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि जगदेव प्रसाद के विचार आज भी सामाजिक बदलाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। प्रदेश सचिव संजीव चन्द्रवंशी ने उनके जीवन को सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष की मिसाल बताया। वहीं प्रदेश सचिव शबाना दाऊद ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के सपनों का समाज बनाने के लिए सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर समेत बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि