शिक्षक दिवस पर द ब्रिलिएंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: भतडीहा स्थित द ब्रिलिएंट शैक्षणिक संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी शिक्षकों ने महान शिक्षाविद, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्रा प्रेमलता मुर्मू ने झारखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए संथाली नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अंशू प्रिया, सुकृति, नेहा और रिया ने बॉलीवुड स्टाइल सेमी-क्लासिकल डांस की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कक्षा 12वीं की छात्रा नेहा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

संस्थान के निदेशक सह शिक्षक रामनारायण चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक देश के सबसे मजबूत आधार स्तंभ हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ देशहित में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं रिया और नेहा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सह शिक्षक गोपाल कृष्ण मिश्रा, राजीव साह, मुकेश कुमार, आकाश कुमार, सत्यप्रकाश, ब्रजेश कुमार, निरंजन कुमार, सुभाष रविदास और कमल देव सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि