गोड्डा में SIR को लेकर कांग्रेस का आरोप, अल्पसंख्यक बूथों से नाम काटने की साजिश का दावा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, विशेष रूप से अल्पसंख्यक बाहुल्य बूथ संख्या 231 पचरुखी में भाजपा द्वारा नामित बीएलए-2 की ओर से करीब 250 फॉर्म-7 भरकर बीएलओ को देने का प्रयास किया गया।

कांग्रेस का दावा है कि फॉर्म-7 में जिन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, वे लंबे समय से गांव में रह रहे हैं और नियमित रूप से गांव में दिखाई देते हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक, ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और बीएलए-2 को पकड़कर जिला प्रशासन के हवाले कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चीनाढाब, बसंतराय के महेशटिकरी, लोचनि और सोहडा समेत अन्य गांवों में भी इसी तरह की स्थिति सामने आई है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता इकरारूल हसन ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों से मतदाताओं के नाम हटवाने का सुनियोजित प्रयास भाजपा के बीएलए-2 के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने SIR प्रक्रिया में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों को बीएलए-2 नामित करने का निर्देश दिया है, लेकिन इस प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

इकरारूल हसन के साथ जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मो. आलमगीर और पूर्व प्रमुख बसंतराय नूर मोहम्मद ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर मामला बताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल करने और बीएलओ के साथ मिलीभगत की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न हो और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। पार्टी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा से पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने तथा यदि जांच में गड़बड़ी साबित हो तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि