प्राथमिक विद्यालय सिहला में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों और छात्रों को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के डंडखोरा प्रखंड की सौरिया पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिहला में भारत के महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मदेव कुशवाहा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भी डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्रधानाध्यापक धर्मदेव कुशवाहा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को कलम देकर सम्मानित किया। वहीं सभी छात्राओं के बीच टॉफी का वितरण किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक धर्मदेव कुशवाहा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारत के महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद और देश के दूसरे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था। उन्होंने तिरुत्तनी और तिरुपति से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन मैसूर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर रहे। उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा वे सोवियत संघ में भारत के राजदूत रहे। बाद में उन्होंने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली। शिक्षा एवं दर्शन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान शुरू हुई। उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन का निधन 17 अप्रैल 1975 को चेन्नई में हुआ था।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार, सरस्वती आर्य, मौसमी पाल, रोजी सिंह, अनुराधा कुमारी, शोभा कुमारी, राखी कुमारी, शिक्षा सेवक तमन्ना बेगम, दुलाल राय सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर निवर्तमान बाल कल्याण समिति सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता, बाल विशेषज्ञ, कानूनी सलाहकार एवं समाजसेवी प्रवीण कुमार झा ने भी विद्यालय पहुंचकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि