शिक्षक दिवस पर भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय ग्रुप ने आयोजित किया कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय ग्रुप की ओर से महेश्वरी एकेडमी परिसर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त राम बाबू ने कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षकों के ज्ञान और संस्कार से बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान करना सभी का दायित्व है।

अटास के जिला कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से बच्चों में अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

वहीं गाइड कैप्टन प्रिया कुमारी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान बच्चों में अच्छे संस्कार और अनुशासन की भावना को मजबूत करता है। शिक्षक जीवन के ऐसे मार्गदर्शक हैं, जिनकी सीख हमेशा विद्यार्थियों के साथ रहती है।

कार्यक्रम के अंत में स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बप्पी राय, आर्यन कुमार, अंकित कुमार, सौरव कुमार, अनुराज कुमार, आसिफ कुमार, साजदा खातून, रीत प्रियदर्शिनी, मीठी कुमारी, अनुष्का चौधरी, अर्पणा भगत, प्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, सूरज कुमार चौधरी, तिलक चौधरी, अजय कुमार, सोनी कुमारी, आकांक्षी कुमारी, नंदनी कुमारी एवं खुशी कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्काउट एवं गाइड के बच्चे उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि