संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में विशेष मिस्सा पूजा, प्रार्थना सभा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

संत मोनिका महान संत ऑगस्टीन की माता थीं। उन्हें माताओं, विवाहित महिलाओं और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा एवं विश्वास का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अपने पुत्र ऑगस्टीन को गलत मार्ग से निकालकर ईश्वर की ओर अग्रसर करने के लिए वर्षों तक धैर्य, अटूट विश्वास, प्रार्थना और तपस्या का सहारा लिया। उनके त्याग, मातृत्व और दृढ़ विश्वास के कारण ईसाई समाज में संत मोनिका का विशेष महत्व है।

बिशप सनातन किस्कू ने बताया संत मोनिका के जीवन का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे चर्च फादर जूलियस हेम्ब्रम द्वारा विशेष मिस्सा पूजा के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो दोपहर करीब दो बजे तक चले। इस दौरान दुमका धर्म प्रांत से बिशप स्वामी सनातन किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बिशप स्वामी सनातन किस्कू ने संत मोनिका के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन प्रत्येक परिवार और विशेषकर माताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपना विश्वास नहीं खोया और लगातार प्रार्थना एवं धैर्य के साथ अपने परिवार को सही दिशा देने का प्रयास किया। उनकी प्रार्थना और तपस्या से उनके पुत्र ऑगस्टीन के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया और आगे चलकर वे महान संत बने।

बिशप ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में प्रेम, क्षमा, आपसी समझ, धैर्य और सेवा की भावना को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। संत मोनिका का जीवन संदेश देता है कि सच्चे विश्वास, निरंतर प्रार्थना और धैर्य के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने मसीही समाज के लोगों से संत मोनिका के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा परिवार और समाज की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान चर्च परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने संत मोनिका को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मार्कुश मुर्मू, एंड्रियस टुडू, संतोष टुडू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।