बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, भोजन की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य चला रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सबौर अंचल के फरका पंचायत और शंकरपुर में संचालित सामुदायिक रसोई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को दिए जा रहे भोजन, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामुदायिक रसोई केंद्रों पर पर्याप्त टेबल, कुर्सी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, प्रतिदिन कितने लोगों को भोजन कराया गया, इसका रिकॉर्ड भी व्यवस्थित तरीके से रखने को कहा गया।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरत को देखते हुए पॉलीथिन शीट और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचे और सामुदायिक रसोई में भोजन की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और संवेदनशीलता के साथ काम करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई

कटिहार में बाढ़ का कहर, 331 गांव और 21 नगर वार्ड प्रभावित; मंत्री रत्नेश सादा ने लिया जायजा

कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद,

कुर्सेला नगर पंचायत के सभी 13 वार्डों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

कुर्सेला (कटिहार)। कुर्सेला नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी 13 वार्डों को संपूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित

पटरी के पास मिट्टी धंसने से रेल परिचालन पर पड़ा असर, कई ट्रेनें रद्द

कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटखल-बैराबी रेलखंड पर असम के जमिरा और मिजोरम के बैराबी के बीच रेल पटरी के समीप मिट्टी के कटाव से