पटरी के पास मिट्टी धंसने से रेल परिचालन पर पड़ा असर, कई ट्रेनें रद्द

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटखल-बैराबी रेलखंड पर असम के जमिरा और मिजोरम के बैराबी के बीच रेल पटरी के समीप मिट्टी के कटाव से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रैक की मरम्मत और बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का फैसला लिया है।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को 13126 सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस और 15609 गुवाहाटी-सैरांग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 11 सितंबर को 15610 सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। इसके अलावा 55667 सिलचर-बैराबी पैसेंजर 10 और 11 सितंबर, 55668 बैराबी-सिलचर पैसेंजर 11 और 12 सितंबर, 55669 सिलचर-सैरांग पैसेंजर 11 सितंबर और 55670 सैरांग-सिलचर पैसेंजर 12 सितंबर को रद्द रहेगी।

कुछ ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। 10 सितंबर की 15610 सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस सैरांग के बजाय हैलाकांडी से चलेगी, जबकि सैरांग-हैलाकांडी के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। 11 सितंबर की 13126 सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस भी हैलाकांडी से शुरू होगी। वहीं 9 सितंबर की 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस और 11 सितंबर की 15609 गुवाहाटी-सैरांग एक्सप्रेस हैलाकांडी में ही समाप्त होगी। रेलवे की टीम ट्रैक को जल्द बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई