JSSC-JPSC में धांधली के खिलाफ 11 सितंबर को BJP करेगी समाहरणालय घेराव, बाबूलाल मरांडी होंगे शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। JSSC और JPSC में कथित धांधली, छात्रों पर दर्ज एफआईआर और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा गोड्डा जिला की ओर से 11 सितंबर को समाहरणालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक में समाहरणालय घेराव कार्यक्रम की तैयारियों और उसकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि छात्रों के हित और JSSC-JPSC से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार को कथित भ्रष्ट तंत्र में सुधार की दिशा में कदम उठाने चाहिए, ताकि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुरारी चौबे, महामंत्री संजीव टेकरीवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश झा, कोषाध्यक्ष पवन झा, ममता कुमारी, जिला मंत्री पप्पू कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ सुमन समेत कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेहरमा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत; कहा- छात्रों के साथ विश्वासघात कर रही राज्य सरकार

मेहरमा। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुरुवार शाम मेहरमा पहुंचे। शुक्रवार को गोड्डा में आयोजित भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में

JSSC-JPSC में धांधली के खिलाफ 11 सितंबर को BJP करेगी समाहरणालय घेराव, बाबूलाल मरांडी होंगे शामिल

गोड्डा। JSSC और JPSC में कथित धांधली, छात्रों पर दर्ज एफआईआर और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा गोड्डा जिला की

गोड्डा के गांधी मैदान में तीन दिवसीय नेटबॉल चैंपियनशिप का हुआ समापन, 50 टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

गोड्डा। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में 7 से 9 सितंबर तक चली तीन दिवसीय नेटबॉल चैंपियनशिप का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

बसंतराय में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत, बाइक सवार घायल

बसंतराय। थाना क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो