चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई। चेकपोस्ट से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर पुलिसकर्मियों ने आवश्यक कागजातों की जांच की। अचानक शुरू हुए जांच अभियान से वाहन चालकों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जरूरी कागजातों की जानकारी ली। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट के संबंध में भी पूछताछ की गई। पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।

थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के जांच अभियान चलाए जाते हैं। पुलिस ने संकेत दिया है कि आगे भी थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन