कटिहार के प्राणपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का डीएम ने नाव से लिया जायजा, राहत कार्यों के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों का जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ नाव से जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद रफीक और जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी रानी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की स्थिति और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित पात्र परिवारों तक राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं और जीआर राशि जल्द पहुंचाई जाए। उन्होंने राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

वहीं, प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक उचित राहत पहुंचाना प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल