पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में तेली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक एकजुटता, आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

समारोह का शुभारंभ दीपोत्सव के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर दीयों को आकर्षक ढंग से सजाया। दीपों की रोशनी के बीच समाज के उज्ज्वल और सुनहरे भविष्य की कामना की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और मिठाई खिलाकर तेली दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व तेली समाज के अध्यक्ष कुमार शांतनु ने किया। समारोह में कालीचरण साहा, राजू नंदन साहा, सरवन साहा और मुख्य मेजबान अनिल साहा सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अशोक साहा, अजय साहा, राजेश साहा, बानेश्वर साहा, दिनेश साहा, सहदेव साहा, भगवान साहा और देवेन मंडल समेत अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

समारोह के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, शिक्षा और जरूरत के समय एक-दूसरे का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने तथा समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन