हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में भागलपुर हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और नगर विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद सभी नेता बाढ़ राहत शिविर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसान और बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

नगर विकास मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ राहत शिविरों में लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं और राहत कार्य जारी है।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं का आभार जताया। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव, विधायक रोहित पांडेय, मिथुन यादव, ई. सुभानन्द, जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, बंटी यादव, राजीव मुन्ना, अलोक सिंह, योगेश पांडेय, नितेश सिंह, अमर सिंह कुशवाहा, मौन्टी जोशी, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, प्रकाश कुमार, श्रीकांत कुशवाहा, धनंजय पाण्डेय, रितेश घोष, विनीत भगत, मंगलमूर्ति, चाहत शुक्ला, नीतू सिंह चौबे, प्रदीप कुमार, विनोद सिन्हा, देवब्रत घोष, अभिनव कुमार, सुधीर भगत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत