भागलपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, 1 लाख से अधिक दीयों से बनी आकर्षक आकृतियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलाभर में 1 लाख से अधिक दीये जलाए गए। गांवों से लेकर शहरों तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष दास और सह संयोजक प्रणव दास रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश और जनसेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। नगर विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को याद किया। ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर दीयों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी बनाए गए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ते हुए देश की प्रगति, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, बंटी यादव, राजीव मुन्ना, अमरदीप साह, नभय चौधरी, अभय वर्मन, राजकिशोर गुप्ता, अलोक सिंह, वंदना तिवारी, अंजना प्रकाश, देवेंद्र चौधरी, योगेश पांडेय, उमाशंकर, नितेश सिंह, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, अभिमन्यु राम, आशीष पांडेय, चंदन ठाकुर, धनंजय पाण्डेय, रितेश घोष, विनीत भगत, प्रतीक आनंद, सुनिधि मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, नंदकिशोर हरि, ओमप्रकाश उपाध्याय, योगी राजीव मिश्रा, अश्विनी जोशी मौन्टी, भोला मंडल, समरजीत समरेश, लक्ष्मी साह, मंगलमूर्ति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित