सवर्ण महिला मोर्चा बिहार का पटना में प्रदर्शन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की महिला विंग सवर्ण महिला मोर्चा बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष माया श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से पहले पटना के पुनाईचक स्थित यूपीबीसी डोर विंडोज के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों और मांगों को लेकर आपसी विमर्श किया गया। इसके बाद सवर्ण अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

सवर्ण महिला मोर्चा की ओर से देशभर में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, यूजीसी एक्ट हटाने और एससी-एसटी एक्ट हटाने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन की महिला पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में डॉ. आरती सुमन चौधरी, रीता झा, सुनीता सिन्हा, कामिनी सिंह, राखी सिंह, संगीता दुबे, वीना पाठक, रीना श्रीवास्तव, नेहा सिंह, रागिनी सिंह, साधना अरुण, सुनीता दास, रिंकू सिन्हा, अर्चना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आभा झा, कुसुम सिंह भूमिहार, निधि राजपूत, मीना श्रीवास्तव, वंदना झा और गीता सिन्हा समेत अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा