खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, डलावर की टीम बनी चैंपियन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। खेलो झारखंड के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम दिन अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की खो-खो और कबड्डी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-17 बालिका खो-खो प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय डलावर, महागामा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुंदर मोड़ उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय रमला और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय, गोड्डा की टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांझी, पोड़ैयाहाट की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जयनारायण उच्च विद्यालय, महागामा की टीम प्रथम स्थान पर रही। उच्च विद्यालय नुनबट्टा और डिस्ट्रिक्ट सीएमएसओई, गोड्डा की टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि यूएचएस बांझी, पोड़ैयाहाट की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 बालिका कबड्डी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तसरिया, सुंदरपहाड़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पथरगामा की टीम दूसरे और प्लस टू उच्च विद्यालय, हनवारा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय मोरडीहा, ठाकुरगंगटी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। मेहरमा यूएचएस की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि डिस्ट्रिक्ट सीएमएसओई, उच्च विद्यालय रमला और हरिपुर उच्च विद्यालय की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने पुरस्कार प्रदान किए। समूह खेलों में चयनित खिलाड़ी संयुक्त टीम के रूप में आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोड्डा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षकों और खेलकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कबड्डी में महानंद यादव, नीरज कुमार सिंह और हर्षवर्धन ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं अनंत कुमार यादव और जहीर अब्बास ने भी आयोजन में सहयोग किया। खो-खो स्पर्धा में विजय कुमार मृधा और उनके सहयोगियों ने अंपायर की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर खो-खो संघ के सचिव आर्यन कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद रहे। आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों और कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा