कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराया गया। परीक्षा को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक कमरुल होदा के नेतृत्व में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं।

निर्धारित समय सुबह 10 बजे से प्रथम एवं द्वितीय पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान विद्यालय में अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। प्रत्येक कक्ष में बेंच पर दो-दो छात्र-छात्राओं को बैठाया गया और उनके बीच उचित दूरी बनाए रखी गई। शिक्षकों ने निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक कमरुल होदा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 404 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें से 261 छात्र-छात्राओं ने अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में भाग लिया। परीक्षा संचालन के लिए विभाग की ओर से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी।

परीक्षा संचालन में विद्यालय के वरीय शिक्षक विजय कुमार, रिजवाना खातून, मुन्नी कुमारी और चांदनी कुमारी के अलावा प्राथमिक विद्यालय रानीकोला के शिक्षक विकास कुमार एवं प्रिति कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई। सभी शिक्षकों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाई।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को प्रथम पाली में हिंदी, उर्दू एवं बंगला तथा द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा हुई। 16 सितंबर को अंग्रेजी तथा कक्षा 3 से 5 के लिए पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। 17 सितंबर को कक्षा 1 से 5 के लिए गणित की परीक्षा हुई। 18 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के आकलन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया गया। 19 सितंबर को कक्षा 3 से 8 के लिए हिंदी तथा द्वितीय पाली में हिंदी भाषण की गतिविधि निर्धारित थी। 20 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के आकलन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाना है।

परीक्षा अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत भोजन भी उपलब्ध कराया गया। विद्यालय में निर्धारित मेनू के अनुसार स्वच्छता का ध्यान रखते हुए परीक्षार्थियों को भोजन कराया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा