महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन स्टार क्लब गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद महेशपुर क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं और दर्शकों का मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आरुषि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उसहोशी दास द्वितीय और सोनाक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य कलाकारों को भी मेडल, चॉकलेट और सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं सचिव सन्नी तिवारी ने गणेश पूजा के 25 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से वर्षों से श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया गया।
कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। महेशपुर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्त, श्रोता एवं दर्शक सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
मौके पर 7 स्टार क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सचिव सन्नी तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रियांशु सिंह, अभिजीत सिंह, रिजु सिंह, विक्की राय, राणा सिंह, छोटू, अंकित, अर्जित दास, अभिजीत दास, आनंद राय सहित क्लब के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




