चंद्रलोक कॉलोनी में नाला और सड़क निर्माण की मांग, विधायक से मिले लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के खीरीबांध पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6 स्थित चंद्रलोक कॉलोनी बगवाड़ी के लोगों ने नाला और पीसीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर नाथनगर विधायक मिथुन कुमार यादव से मुलाकात की। कॉलोनीवासियों ने अध्यक्ष सुभाष यादव के नेतृत्व में विधायक के आवास पर पहुंचकर आवेदन पत्र सौंपा और मोहल्ले की समस्याओं से अवगत कराया।

लोगों ने सोमनाथ शुक्ला के घर से राजीव कापरी के घर होते हुए सरकार पंचायत भवन खीरीबांध तक नाला एवं सड़क निर्माण कराने की मांग की। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है।

आवेदन प्राप्त करने के बाद नाथनगर विधायक मिथुन कुमार यादव ने कहा कि वह जल्द ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से मिलकर मोहल्लेवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। विधायक ने लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

मोहल्लेवासी सुजीत कुमार झा ने कहा कि बारिश के दिनों में कॉलोनी की स्थिति काफी दयनीय हो जाती है। स्थानीय लोग पहले भी संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक के आश्वासन के बाद जल्द ही नाला और सड़क निर्माण का काम शुरू होगा।

इस मौके पर दुर्गा प्रसाद चौबे, सुभाष यादव, सुजीत झा, जवाहर प्रसाद सिंह, निलेश नारायण, राजीव कापरी समेत अन्य कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर, बंदियों को प्ली बार्गेनिंग की दी जानकारी

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़ में जेटीईटी अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी अपनी तैयारी

पाकुड़। जिले के बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड और जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान में जेटीईटी की तैयारी

पाकुड़ में आलमगीर आलम की बैठक, जनसमस्याओं और SIR को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने रविवार, 20 सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी

मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और जेवरात