कटिहार-बलरामपुर मार्ग पर 25 दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें वैकल्पिक रूट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार-बलरामपुर मार्ग (SH-98) से गुजरने वाले वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बारसोई अनुमंडल प्रशासन के आदेश के अनुसार मनमन रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज (ROB) के कार्य के चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 4 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

प्रशासन के अनुसार, 6 चक्का से ऊपर के सभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। मनमन रेलवे फाटक (LC No. SK-367, किमी 52+342) पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के रेलवे स्पैन में Pier Cap Work का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

भारी वाहनों के लिए प्रशासन ने दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। पहला रूट: तेलता मोड़ ➔ बलरामपुर ➔ लुत्तिपुर बाजार ➔ पोमरा ➔ चिस्तीनगर ➔ कदमगाछी ➔ रहमानपुर ➔ ईमादपुर।

दूसरा रूट: तेलता मोड़ ➔ बलरामपुर ➔ तुनीदिघी ➔ दालकोला ➔ बायसी ➔ बेलगच्छी ➔ गुलाब बाग ➔ बेलौरी ➔ भबरा ➔ मुकुरिया ➔ बारसोई।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान जाम और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। साथ ही यातायात नियमों और पुलिस प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर, बंदियों को प्ली बार्गेनिंग की दी जानकारी

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़ में जेटीईटी अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी अपनी तैयारी

पाकुड़। जिले के बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड और जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान में जेटीईटी की तैयारी

पाकुड़ में आलमगीर आलम की बैठक, जनसमस्याओं और SIR को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने रविवार, 20 सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी

मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और जेवरात