झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक संपन्न, 2 अक्टूबर को पत्रकार सम्मान समारोह का निर्णय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हनवारा संवाददाता: राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जा नगर, महागामा में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन सचिव अतिकुर रहमान ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के विभिन्न आंदोलनों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन, कैशलेस मेडिकल सुविधा और चाइल्ड केयर लीव समेत विभिन्न मांगों को लेकर झारोटेफ की ओर से किए गए आंदोलनों की खबरों को पत्रकारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इससे संगठन के संघर्ष और मांगों को समाज एवं सरकार तक पहुंचाने में मदद मिली।

सदस्यों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस मेडिकल और चाइल्ड केयर लीव की मांगों को सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने में संगठन के संघर्ष के साथ पत्रकारों के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में प्रखंड सचिव गंगेश गुंजन, कोषाध्यक्ष अब्दुस शकूर, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, सनातन कुमार दास, सुनील पंडित, शमशाद, खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित