सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और जिला सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राशन और पेंशन से संबंधित समस्याओं को सांसद के सामने रखा। लोगों ने इन समस्याओं के कारण स्थानीय स्तर पर होने वाली परेशानियों से भी उन्हें अवगत कराया।

समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद सांसद विजय कुमार हांसदा ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से टेलीफोन पर बातचीत की और समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी।

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेष घोष, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव जहूर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित