हनवारा-नयानगर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, राहगीरों में हादसे का डर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हनवारा प्रतिनिधि: महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा-नयानगर मुख्य सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों के अचानक गड्ढे में जाने से संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि हनवारा और नयानगर के बीच इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे, कर्मचारी, मरीज और बाजार जाने वाले ग्रामीण भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इन सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन