कदवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार): कदवा मंडल के कंटिया पंचायत और पहलागढ़ पंचायत में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहलागढ़ पंचायत के दियारी शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। वहीं, कंटिया पंचायत के बुबना आदर्श मध्य विद्यालय और पहलागढ़ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दियारी बझारा में चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। वहीं, बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी, भाजपा कटिहार जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, कदवा विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी उर्फ गुड्डू, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रवि साह, जिला पूर्व मंत्री प्रभात झा, कदवा मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, बलिया बेलौन प्रभारी विपिन बिहारी साह, मंडल उपाध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान संयोजक विक्रम सिंह परमार, सह संयोजक आलोक कुमार गुप्ता, कदवा महामंत्री संजीव ठाकुर, पंचायत अध्यक्ष अभय सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती देवी सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक