कटिहार के स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, बच्चों की प्रगति पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में विभागीय निर्देश के आलोक में थीम आधारित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की थीम “निपुण पथ- पढ़ना, लिखना एवं गणना” रही। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय में ड्रेस पहनकर आने, स्वच्छता का ध्यान रखने और गृहकार्य के मूल्यांकन की जानकारी दी। इसके अलावा जिला स्तरीय खेलकूद, इंस्पायर अवार्ड, सेवा संकल्प के तहत चित्रांकन तथा 2047 विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भाषण प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में भी बताया गया। अभिभावकों को बच्चों के प्रगति पत्र का अवलोकन कराया गया और वर्ग शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। प्रधानाध्यापक ने बच्चों से सेवा संकल्प और 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर भाषण के माध्यम से उनकी राय भी जानी। चयनित बच्चे संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर बाल संसद, मीना मंच, इको क्लब और यूथ क्लब के सदस्यों ने विद्यालय की गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया। साथ ही बच्चों द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्य का भी अवलोकन कराया गया।

संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक मीना कुमारी, उर्वशी उत्पल, राजीव झा, अरुण कुमार, राजीव रंजन दास, श्री राम, नीलू कुमारी, रानी कुमारी, सुमन कुमारी, अंजली मौर्य, सोनी कौर, नूरबानो खातून, सीता कुमारी, महेश कुमार, जयप्रकाश पोद्दार, रंजन कुमार और संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग को जल्द कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजने का सुझाव दिया। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक