महागामा में एसपी ने किया साइबर सेल का उद्घाटन, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 21 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा: साइबर अपराधियों की बढ़ती सक्रियता आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं और बैंक खातों से पैसे उड़ाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और तकनीकी जांच को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को महागामा में साइबर सेल की शुरुआत की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के कार्यालय कक्ष में गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने साइबर सेल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि साइबर ठगी से निपटने और आम लोगों को जागरूक करने की दिशा में साइबर सेल की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाता या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और साइबर हेल्पलाइन की मदद लेने की भी बात कही।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 21 लोगों को लौटाए गए मोबाइल

साइबर सेल के उद्घाटन के बाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद 30 गुम मोबाइल फोन में से 21 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के हाथों अपना खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस पहल के लिए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी का अभियान लगातार जारी है। बरामद 30 मोबाइल में से 21 मोबाइल शनिवार को उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए, जबकि शेष मोबाइल को संबंधित थाना क्षेत्रों में उनके वास्तविक धारकों की पहचान के बाद सौंपा जाएगा।

मोबाइल वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सेल विशेषज्ञ निशांत पांडेय सहित अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक