भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग, गोड्डा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में युवाओं और आम लोगों को HIV संक्रमण और यौन संचारित रोगों से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। यह जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।

कार्यशाला में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने HIV संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव, जांच और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद, संक्रमित सुई-सिरिंज के इस्तेमाल और संक्रमित मां से गर्भावस्था या प्रसव के दौरान बच्चे तक HIV संक्रमण पहुंच सकता है।

उन्होंने बताया कि HIV संक्रमण के शुरुआती चरण में हमेशा स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में जोखिम की स्थिति में समय पर जांच कराना जरूरी है। लगातार बुखार, अत्यधिक थकान, अचानक वजन कम होना, बार-बार दस्त, लगातार खांसी, लसिका ग्रंथियों में सूजन या बार-बार संक्रमण जैसी समस्याएं होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही गई।

कार्यशाला में बताया गया कि HIV शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे व्यक्ति कई तरह के संक्रमणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है। जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर, सिस्टर सुशीला हंसदा, यूसीएफ प्रहलाद कुमार, सहिया साथी ललिता सोरेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत